लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ तमिलनाडु में हिंसा का माहौल
जयललिता ने अपना रुख कठोर किया
-
2013-05-10 10:06 UTC
लोकसभा के आमचुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, तमिलनाडु की राजनीति में तनाव बढ़ता जा रहा है और यह तनाव कभी कभी हिंसक रूप भी लेने लगा है। प्रदेश की दो मुख्य पार्टी- डीएमके और एआईएडीएमके- के नेता अपनी अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए पहले से ही सक्रिय हैं और इधर पिछले महीने एकाएक पीएमके के नेता डाॅ रामदाॅस भी सक्रिय हो गए। उन्होंने पिछले 25 मई को एक रैली आयोजित करने की योजना बनाई थी।