कांग्रेस की छवि ठीक करने का एंटोनी का प्रयास विफल
इससे पार्टी के अंदर कलह बढ़ा
-
2013-05-21 10:35 UTC
तिरुअनंतपुरमः कांग्रेस के संगठन में फेरबदल की कोशिश पार्टी की छवि को ठीक करने के लिए की गई थी, जो पार्टी के अंदर हो रही गुटबाजी के कारण बुरी तरह खराब हो चुकी थी। प्रदेश मंत्रिमंडल में सांप्रदायिक संतुलन भी बिगड़ा हुआ था। पार्टी संगठन मे फेरबदल कर उस असंतुलन से उपजी अशांति को भी कम करने की कोशिश की गई थी। लेकिन इस कदम से स्थिति और भी बिगड़ गई है और गुटबाजी और भी तेज हो गई है।