नरेन्द्र मोदी की टेक्निक उनके लिए काम कर रही है
चुनावी बांड पर सुप्रीम कोर्ट अपने दायित्व का निर्वाह करने में विफल
-
2021-04-03 09:34 UTC
मोदी सरकार ने किसी वस्तु की सुरक्षा के नाम पर जो अनेक कानून बनाए हैं, उनमें से कुछ तो उसका बिल्कुल उल्टा कर रहे हैं। मोदी ने इस तरह की बात करते हुए कानून बनाने और बिल्कुल उलटा उद्देश्य हासिल करने की कला में अपने को को सिद्धहस्त कर लिया है। जैसे वे बात करेंगे कि फलां काम वे राष्ट्र की सुरक्षा के लिए कर रहे हैं, लेकिन वैसा कहते हुए जो वे काम करेंगे, उनसे राष्ट्र की सुरक्षा को ही खतरा हो जाता है। वे कहेंगे कि हम फला काम लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए कर रहे हैं, लेकिन वे जो कर रहे होते हैं, उससे लोकतंत्र कमजोर ही होता है। वे राष्ट्रीय एकता की बात करते हैं, लेकिन राष्ट्रीय एकता से उनका मतलब उनकी पार्टी का हित होता है और जहां कहीं राष्ट्र की एकता और उनकी पार्टी के हित में टकराव होता है, वे पार्टी हित को प्राथमिकता देते हैं। इतना ही नहीं, वे पार्टी हित को ही राष्ट्र हित का नाम देने में तनिक भी संकोच नहीं करते।