विफल हो रहे हैं निजी क्षेत्र के बैंक
उनके राष्ट्रीयकरण का समय आ गया है
-
2020-03-14 10:28 UTC
जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस के प्रसार के बारे में चिंतित है, भारतीय अर्थव्यवस्था एक और वायरस से पहले से ही कांप रही है। यह निजी पूंजी के लालच से उत्पन्न अस्थिरता का वायरस है। हालांकि इससे जीवन की सभी संरचनाएं प्रभावित हुई हैं, सरकार अर्थव्यवस्था के इस विनाशकारी तत्व की व्यापक उपस्थिति को पहचानने के मूड में नहीं है। उसने अपनी आँखें बंद कर रखी है और यह ढोंग करने की कोशिश कर रही है कि यह केवल एक छोटी सी बीमारी है जिसने राष्ट्र को प्रभावित किया है। वे मजेदार प्रकार के पर्चे के साथ दावा करते हैं कि कुछ दिनों के भीतर सबकुछ ठीक हो जाएगा।