चौहान ने स्मार्ट सिटी की जगह बदली
भोपाल के नागरिको ने राहत की सांस ली
-
2016-05-19 13:11 UTC
भोपालः आखिरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को झुकना ही पड़ा। स्मार्ट सिटी को लेकर जबर्दस्त विरोध हो रहा था। लोग पागलपन की हद तक जाकर इसका विरोध कर रहे थे। अंत में वह विरोध काम आया। स्मार्ट सिटी की जगह को अब बदल दिया गया है।