2 जी स्पेक्ट्रम मुकदमे पर फैसला
नरेन्द्र मोदी की छवि को झटका
-
2017-12-23 10:51 UTC
कुख्यात 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले से संबंधित मुकदमे का फैसला गुजरात चुनाव के बाद नरेन्द्र मोदी की छवि को एक और झटका है। गुजरात में भले ही जीत भारतीय जनता पार्टी की हो गई हो, लेकिन उस जीत के लिए नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह की गैरजिम्मेदार बयानबाजी की और देश के पूर्व सेनाध्यक्ष की शिरकत वाली एक बैठक कों भी गुजरात चुनाव में एक मुस्लिम को मुख्यमंत्री बनने की पाकिस्तानी साजिश बता दिया, उसके कारण उनकी छवि को काफी नुकसान हो चुका है। इससे यह संकेत गया है कि चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री किसी भी हद तक जाकर झूठ का सहारा ले सकते हैं।