आपा क्यों खोते हैं बिहार के मुख्यमंत्री?
अपने ही बयान में फंसे नीतीश
-
2013-11-09 11:24 UTC
जब जब नरेन्द्र मोदी का चेहरा सामने होता है, बिहार के मुख्यमंत्री अपना आपा खो देते हैं और कुछ ऐसा कर या कह देते हैं, जिससे उनके भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 27 अक्टूबर को पटना में हुई नरेन्द्र मोदी की हुंकार रैली की भारी सफलता के बाद नीतीश पर एक बार फिर नरेन्द्र मोदी का बुखार चढ़ा। रैली का बिहार पर असर होना ही था।